सृष्टि आहूजा ने अपने निवास पर महिला मोर्चा का स्वागत
Share the Post

महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सृष्टि आहूजा ने अपने निवास पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया

काशीपुर। महिला मोर्चा आवास विकास मंडल भाजपा काशीपुर के द्वारा महिला मोर्चा का गठन होने के उपरांत नगर में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सृष्टि आहूजा जिला उपाध्यक्ष भाजपा काशीपुर ने अपने निवास पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मंडल कार्यकारिणी की सभी महिलाओं को पटका पहनकर उत्साह वर्धन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठनात्मक ढांचे में महिला मोर्चा एक अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई है, जो ग्रामीण और शहरी स्तर पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने, उन्हें जागरूक करने और सशक्त बनाने का कार्य करती है। महिला मोर्चा मंडल कार्यकारिणी का गठन जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम होता है।

पूजा शर्मा मंडल अध्यक्ष आवास विकास मंडल महिला मोर्चा के द्वारा अपनी टीम में डिंपल कंबोज, सीमा जेस,सुनीता चौहान को मंडल उपाध्यक्ष तथा मीना शर्मा, रेनू सिंह को मंडल महामंत्री और गायत्री देवी, मीना चौहान, अनीता रावत को मंडल मंत्री बनाया इसके अलावा किरन रावत को मंडल कोषाध्यक्ष तथा लता चौहान को मंडल मीडिया प्रभारी के साथ ही कविता को मंडल सोशल मीडिया संयोजक एवं मीना शर्मा को आईटी संयोजक का दायित्व दिया।

इस संदर्भ में जब पूजा शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा महिला मोर्चा कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिससे संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही पार्टी के क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया जाएगा। और यह हमारा सौभाग्य है कि जिला उपाध्यक्ष भाजपा काशीपुर के द्वारा मंडल कार्यकारिणी को अपने निवास पर बुलाकर स्वागत समारोह किया गया सभी महिलाओं ने सृष्टि बंसल का बड़े उत्साह के साथ अभिवादन और धन्यवाद किया।

By admin