पूजा शर्मा ने महिला मोर्चा कार्यकारिणी का गठन किया
Share the Post

पूजा शर्मा ने महिला मोर्चा कार्यकारिणी का गठन किया

महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का जिला कार्यालय भाजपा में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन


काशीपुर। पूजा शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आवास विकास मंडल भाजपा काशीपुर के द्वारा महिला मोर्चा का गठन किया गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठनात्मक ढांचे में महिला मोर्चा एक अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई है, जो ग्रामीण और शहरी स्तर पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने, उन्हें जागरूक करने और सशक्त बनाने का कार्य करती है। महिला मोर्चा मंडल कार्यकारिणी का गठन जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम होता है।


पूजा शर्मा मंडल अध्यक्ष आवास विकास मंडल महिला मोर्चा के द्वारा अपनी टीम में डिंपल कंबोज सीमा जेस,सुनीता चौहान को मंडल उपाध्यक्ष तथा मीना शर्मा रेनू सिंह को मंडल महामंत्री और गायत्री देवी, मीना चौहान अनीता रावत को मंडल मंत्री बनाया इसके अलावा किरन रावत को मंडल कोषाध्यक्ष तथा लता चौहान को मंडल मीडिया प्रभारी के साथ ही कविता को मंडल सोशल मीडिया संयोजक एवं मीना शर्मा को आईटी संयोजक का दायित्व दिया।


महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत समारोह भाजपा जिला कार्यालय काशीपुर में किया गया जिसमें काशीपुर विधायक के अलावा जिला स्तर एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पुष्प कुछ देकर आभार जताया।
इस संदर्भ में जब पूजा शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा महिला मोर्चा कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिससे संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही पार्टी के क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया जाए।

By admin