नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में निंदा प्रस्ताव पारित
Share the Post

काशीपुर नगर निगम में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में निंदा प्रस्ताव पारित, महापौर ने विपक्ष पर साधा निशाना

काशीपुर। आज यहां नगर निगम काशीपुर में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में तथा विपक्षी दलों की भूमिका के विरोध में एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया ।

इस प्रस्ताव में विपक्षी दलों द्वारा अधिनियम के विरोध को महिलाओं की भावनाओं के खिलाफ बताया गया और पार्षदों सहित महापौर दीपक बाली ने कहा कि विपक्ष ने देश की आधी आबादी मातृशक्ति का अपमान किया है। भाजपा इस संदेश को घर-घर तक ले जाएगी और जब तक महिला शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं हो जाता तब तक शांत नहीं बैठेगी।

 

नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पार्षद एवं भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश की आधी आबादी महिलाओं को सम्मान और न्याय देना चाहती है लेकिन विपक्षी दलों को यह गवारा नहीं हुआ और उन्होंने भाजपा द्वारा संसद में लाए गए महिला शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर उसे पास न होने में जो ताकत लगाई वह बेहद निंदनीय है लेकिन भाजपा महिलाओं को सम्मान देने के लिए संकल्परत है और एक दिन इस अधिनियम को अवश्य पास कराएगी। महापौर दीपक बाली ने कहा कि भाजपा हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान करती है और वह चाहती है कि मातृशक्ति को ताकत मिले और उसे आरक्षण देकर सशक्त बनाया जाए लेकिन विपक्ष ने जो भूमिका निभाई वह बेहद निंदनीय है। महापौर ने इस प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया जिसमे कहा गया है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। महापौर दीपक बाली और प्रदेश मंत्री एवं पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक सहित नगर निगम के पार्षदों ने कहां की विपक्ष नारी शक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए जो ओछी मानसिकता अपना रहा है उसकी उसे सजा मिलेगी। यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल थी। महापौर सहित नगर निगम के 40 में से 26पार्षदों ने संकल्प लिया कि वे इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएंगे और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। महापौर और पार्षद श्रीमती बीना नेगी, संजय शर्मा, अनिल कुमार, श्रीमती सीमा सागर, श्री सतीश कुमार, श्री अनुज सिंह, श्री कुलदीप शर्मा, श्री अभिषेक, श्रीमती अंजना, श्रीमती ममता कुमारी, श्रीमती गुंजन प्रजापति, श्री प्रिंस बाली, श्री संदीप सिंह, श्री मनोज कुमार (जग्गा), श्री पुष्कर सिंह बिष्ट, श्री गुरविंदर सिंह चंडोक, श्री शिवांश गोले, श्रीमती सीमा टंडन, श्री सुरेश कुमार सैनी, श्रीमती दीपा पाठक, श्री विजय कुमार, श्री मयंक मेहता, श्रीमती वैशाली गुप्ता, श्री अशोक कुमार सैनी, श्रीमती अनीता कांबोज, श्री रवि कुमार आदि ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए

By admin