*किच्छा क्षेत्र में 08 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध न होने पर मशीनें सील*
*सीमावर्ती जनपदों में भी होगी कड़ी निगरानी
*किच्छा, ऊधम सिंह नगर | 29 अप्रैल 2026*
*आज दिनांक 29/04/2026* को किच्छा क्षेत्र अंतर्गत पीसी-पीएनडीटी एक्ट 1994 के अनुपालन एवं लिंगानुपात संरक्षण हेतु *08 अल्ट्रासाउंड केंद्रों* का रूटीन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान *छत्रपति साहू जी महाराज हॉस्पिटल* में *रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं* पाए जाने के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन को *अस्थाई रूप से सील* कर दिया गया। रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर ही मशीन को पुनः संचालन की अनुमति दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त *गुप्ता अल्ट्रासाउंड केंद्र, सीएचसी किच्छा, बठला हॉस्पिटल, ॐ इमेजिंग अल्ट्रासाउंड सेंटर, किशोर हॉस्पिटल एवं सूरजमल हॉस्पिटल* में भी *रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध न होने* के कारण अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील किया गया, केंद्र द्वारा सूचना pndt सेल को पूर्व में दें दी गई थी
पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत *बिना योग्य एवं पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट के अल्ट्रासाउंड संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित है*।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि *सीमावर्ती जनपदों पर भी विशेष निगरानी एवं सतर्कता अभियान चलाया जाएगा*, ताकि अवैध लिंग चयन एवं भ्रूण हत्या जैसी गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके।
निरीक्षण टीम में *डॉ. एस.पी. सिंह, एसीएमओ, प्रदीप मेहर, जिला समन्वयक पीसी-पीएनडीटी सेल, तथा बिंदु वसनी, आईएसडी* शामिल रहे। साथ ही *तहसीलदार किच्छा श्री गिरीश त्रिपाठी* भी निरीक्षण में उपस्थित रहे।
