नई दिल्ली। उत्तराखण्ड निवास, नई दिल्ली में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री जयंत सिंह जी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा व्यापार, आवागमन तथा आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किए जाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
विकास कार्यों को स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी। बैठक के दौरान उत्तराखंड से लगे भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की भी जानकारी ली।
लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की सुविधा हेतु चल रहे कार्यों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार प्रदेश के सीमांत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
