उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे
Share the Post

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हाईस्कूल में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अक्षत गोपाल, इशांत कोठारी, भूमिका, योगेश जोशी तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गीतिका पंत, सुशीला मेंदीरत्ता, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आर्यन एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली वंशिका से फ़ोन पर बात कर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा किन सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से न केवल अपने परिवार, जनपद बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

By admin