वे “धर्मरक्षक” और “जनसेवक” के रूप में जन-जन के हृदय में
Share the Post

उत्तराखंड। भू-वैकुण्ठ में बसे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर एक बार फिर उत्तराखण्ड को मिला है ऐसा नेतृत्व, जो केवल शासन नहीं करता—बल्कि श्रद्धा, सेवा और समर्पण का जीवंत उदाहरण बनता है।*

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी ने जिस भक्ति भाव और पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान श्री हरि विष्णु की आराधना की, वह केवल एक परंपरा का निर्वहन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के प्रति उनकी गहरी आस्था और समर्पण को दर्शाता है। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नाम से प्रथम पूजा अर्पित करना, उनकी राष्ट्र और धर्म के प्रति एकात्म भावना का प्रतीक है।

धामी जी का व्यक्तित्व आज केवल एक मुख्यमंत्री तक सीमित नहीं रहा—वे “धर्मरक्षक” और “जनसेवक” के रूप में जन-जन के हृदय में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। हिमालय की गोद में बसे इस दिव्य धाम में उनकी उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि उत्तराखण्ड की आत्मा उसकी संस्कृति और आस्था में बसती है, और उसे संरक्षित करना ही सच्चा नेतृत्व है।

 

चारधाम यात्रा के सफल और सुव्यवस्थित संचालन हेतु उनकी दूरदर्शिता, व्यवस्थाओं पर उनकी पैनी नजर और श्रद्धालुओं की सुविधा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, उन्हें एक “धुरंधर प्रशासक” के रूप में स्थापित करती है।

 

धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड आज केवल विकास की राह पर नहीं, बल्कि अपनी आध्यात्मिक विरासत को संजोते हुए एक नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है।

 

ऐसे धाकड़, धर्मनिष्ठ और जनसेवा के लिए समर्पित नेतृत्व को नमन — यही है उत्तराखण्ड का गौरव, यही है ‘धुरंधर धामी’। 🚩

By admin