काशीपुर। दिनांक: 20 अप्रैल 2026
स्थान:
1) जीबी पंत इंटर कॉलेज काशीपुर
2) जीपीएस खालसा काशीपुर
3) GPS कुमाऊँ कॉलोनी काशीपुर
4)GUPS मानपुर, काशीपुर
5)GPS मानपुर, काशीपुर
6) GUPS कुमाऊँ कॉलोनी काशीपुर
नगर निगम काशीपुर द्वारा संचालित स्कूल जागरूकता अभियान के तहत आज जीबी पंत इंटर कॉलेज काशीपुर; जीपीएस खालसा काशीपुर; GUPS मानपुर, काशीपुर; GPS मानपुर, काशीपुर; GUPS कुमाऊँ कॉलोनी काशीपुर; GPS कुमाऊँ कॉलोनी काशीपुर में एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने छात्र- छात्राओं को 6 बिन कचरा सेग्रीगेशन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विभिन्न गतिविधियों एवं खेल के माध्यम से उन्हें कचरे को सही तरीके से अलग-अलग डिब्बों में डालने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छता वॉरियर स्टिकर्स एवं ब्रोसर्स वितरित किए गए, जिससे वे अपने घरों में भी इस संदेश को आगे बढ़ाकर अपने परिवार के सदस्यों को जागरूक कर सकें।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करना है, ताकि वे आने वाले समय में स्वच्छता के प्रेरक बन सकें।
