देहरादून। जनगणना 2027 के पहले चरण ‘आवास गणना’ के तहत, शासकीय आवास पर स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रपत्र भरा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के प्रेरणादायी नेतृत्व और मार्गदर्शन में पहली बार जनगणना को डिजिटल स्वरूप प्रदान किया गया है, जो इसे अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बना रहा है।
यह प्रक्रिया न केवल देश के विकास को नई गति देगी, बल्कि सरकारी योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक सटीक और प्रभावी रूप से पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें, अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें और इस राष्ट्रीय दायित्व में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
