Share the Post

रूद्रपुर 02 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पशु रोग निदान/टीकाकरण प्रचार-प्रसार वाहन को कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होने बताया कि खुरपका, मुहपका रोग के नियंत्रण हेतु 45 दिवसीय अभियान चलाकर जनपद के सभी विकास खण्ड क्षेत्रों में पशु चिकित्सको द्वारा पशुओं का टीकाकरण किया जायेगा।

म्ुाख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी ने बताया कि 45 दिवसीय अभियान में 22 राजकीय पशु चिकित्सालयों अन्तर्गत 122 एफएमडी वैक्सिनेशन टीम द्वारा 2,20,000 मवेशियों का टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने बताया कि टीकाकरण अभियान की मॉनिट्रिगं हेतु जनपद अन्तर्गत राजकीय चिकित्सालयों के चिन्हित ग्रामों में निर्धारित अनुपात में पशुओं के टीकाकरण से पहले तथा टीकाकरण के 28 से 30 दिन बाद पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला के माध्यम से रक्त के नमूनों का परीक्षण किया जायेगा। उन्होने बताया कि पिछले चार वर्षो से पशुपालन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रत्येक छः माह के अन्तराल पर मवेशियों (गाय, भैस, भेड़, बकरियों) में खुरपका, मुॅहपका रोग टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। चार वर्षो में अब तक सात चक्रों में बृहद स्तर पर टीकाकरण किये जाने के कारण मवेशियों में अब इस रोग के प्रकरण लगभग समाप्त हो चुके हें टीकाकरण अभियान के कारण मवेशियों के मुख एवं खुरों में छाले पड़ने, तीव्र ज्वर, गर्भपात, दुग्ध उत्पादन में अत्यधिक कमी तथा कुछ प्रकरणों में मवेशियों की मृत्यु के प्रकरणों में उल्लेखनीय कमी आयी है।

इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वीके यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी आदि मौजूद थे।

———————————————

By admin