काशीपुर। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में काशीपुर की जनता से किए सभी सड़कों के नवनिर्माण के संकल्प के तहत वार्ड संख्या 38 में 5 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
वार्ड संख्या 38 में बन रही 5 सड़कों की कुल लागत ₹2 करोड़ 37 लाख 48 हजार है।
इस दौरान पार्षद अशोक सैनी जी, शक्ति केंद्र संयोजक हरस्वरूप सिंह जी, जीडी गोयनका स्कूल की एमडी ऋषिता सक्सेना अग्रवाल जी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक भाजपा मुकेश चावला जी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
