देहरादून। देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में संगठन पदाधिकारियों, माननीय विधायक एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर बूथ एवं पन्ना स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा प्रदेश सरकार के चार वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त संगठन बनकर उभरा है, जो राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर माननीय राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री Dushyant Kumar Gautam जी, माननीय राष्ट्रीय महासचिव श्री Tarun Chugh जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Mahendra Bhatt जी, माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री Ajaey Kumar जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री Trivendra Singh Rawat जी, माननीय सांसद श्री Naresh Bansal जी, श्री Ajay Bhatt जी, माननीय प्रदेश महामंत्री श्री Kundan Parihar जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
