रूद्रपुर 28 फरवरी, 2026 जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मा० उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर की तहसील काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित से विभिन्न रिट याचिकाओं में सुनवाई करते हुए पृथक-पृथक से निम्न आदेश पारित किये गए है।
रिट याचिकाओं का तदनुसार निपटारा किया जाता है और याचिकाकर्ताओं को भूमि आवंटन के लिए लागू प्रावधान में संशोधन हेतु जिला मजिस्ट्रेट, उधम सिंह नगर को अलग से आवेदन करने की स्वतंत्रता दी जाती है। यदि आज से दो सप्ताह के भीतर ऐसा आवेदन किया जाता है, तो जिला मजिस्ट्रेट मामले की जांच करेंगे और उसके बाद आठ सप्ताह के भीतर उचित आदेश पारित करेंगे। मामले में निर्णय लेते समय अन्य हितधारकों (यदि कोई हों) को भी सुना जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित उपरोक्त आदेश के अनुपालन अनुरुप याचिककर्ताओं द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदनों पर सुनवाई हेतु 28 फरवरी 2026 को समय अपरान्ह 03 बजे की नियत तिथि को अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए अग्रिम सुनवाई की दिनांक 07.मार्च 2026 समय अपरान्ह 03 बजे की तिथि नियत की गयी है।
जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धितों से अपील की है कि नियत तिथि व समय पर प्रकरण के संबंध में समस्त अभिलेखों/साक्ष्यों सहित जिला कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
——————————————–
