नई दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री C R Paatil जी से भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
*साथ ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु ₹253 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत अतिरिक्त राशि जारी करने के साथ ही इकबालपुर नहर प्रणाली, कनखल एवं जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार के लिए भी अनुरोध किया। इस परियोजना से लगभग 13 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा एवं क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान भी होगा*।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं सहयोग से हरिद्वार कुंभ 2027 को दिव्य, भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा तथा गंगा संरक्षण के लक्ष्य को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।
