रुद्रपुर। आज दिनांक 15-01-2026 को सेना दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर( सिविल जज सीनियर डिवीजन रूद्रपुर) एवं पूर्व सैनिक कल्याण संगठन खटीमा द्वारा संयुक्त रूप से खटीमा में सेना दिवस मनाया गया, व अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए अमरज्योति प्रज्जविलत कर कार्यक्रम आरम्भ किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शश्री योगेन्द्र कुमार सागर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष श्री गंभीर सिंह धामी व अन्य पदाधिकारीगण व पूर्व सैनिकों व सैनिकों के उपस्थित परिवार के सदस्यों द्वारा सचिव श्री योगेन्द्र कुमार सागर जी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । इस अवसर पर सचिव श्री योगेन्द्र कुमार सागर द्वारा वीर शहीदों एवम् उनके परिवारों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा गया कि सेना दिवस हमारे देश के सैनिकों व वीर शहीदों की वीरता, शौर्य व बलिदान का प्रतीक है । देश के प्रत्येक नागरिक को देश की रक्षा के लिए हर वक्त तैयार रहना चाहिए और देश के वीर शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए, इस अवसर पर सचिव श्री योगेन्द्र कुमार सागर द्वारा उपस्थित वीर नारियों को सम्मान चिन्ह व कंबल भेंट कर सम्मानित किया व सचिव महोदय के द्वारा सभी वीर सैनिकों को नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 के बारे में बताया व सैनिक परिवार के परिवारों को नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 के लाभ बताते हुए कहा गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर प्रत्येक पूर्व सैनिक व वीर सैनिकों के परिवारों के साथ सदैव खड़ा है और कोई भी सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है
इस अवसर, पूर्व सैनिक कल्याण संगठन खटीमा के अध्यक्ष श्री गंभीर सिंह धामी द्वारा अपने विचार रखते हुए कहा गया सेना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सचिव महोदय का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया और कहा गया कि सैनिक परिवार के हर व्यक्ति नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 के प्रति जागरूक होना चाहिए और उक्त योजना का लाभ उठाना चाहिए उनके द्वारा उपस्थित सैनिक परिवारों को सेना दिवस के अवसर पर आश्वत किया गया कि पूर्व सैनिक कल्याण संगठन खटीमा सैनिक परिवारों की हर संभव सहायता व का कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है ! इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यक्तियों के द्वारा सेवा दिवस के उपलक्ष्य में वीर शहिदों को श्रद्धांजलि के रूप में 2 मिनट का मौन रखा गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के पदाधिकारीगण व पूर्व सैनिक वीरों के परिजन मोहम्मद मिराज (चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल) चंचल व शाहाना( पैनल अधिवक्ता), लुबीना पारूल( असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल) विमल कुमार ( पीएल वी)आदि लोग उपस्थित थे।
