Share the Post

चिन्यालीसौड़। आज प्रदेश के मुख्यसेवक श्री पुष्कर सिंह धामी चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में शामिल होने चिन्यालीसौड़ पहुंचे। हेलीपेड पर माननीय मुख्य सेवक श्री पुष्कर सिंह धामी जी का स्वागत किया। राज्य में जनता की समस्याओं को जनता के बीच जाकर सुनने की परंपरा माननीय मुख्य सेवक श्री पुष्कर सिंह धामी जी को खास अलग बनाती है। कार्यक्रम में उन्होंने सुदूर क्षेत्रों से आए जनता की शिकायतें सुनी और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। माननीय मुख्यसेवक श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में जहां प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा है तो साथ ही आम जन का भी सरकार पर विश्वास मजबूत हुआ है। आज सरकार जनता के बीच जाकर जनता की आवाज सुन रही है, उनकी समस्याओं को निस्तारित कर रही है।

 

आज मुख्यमंत्री जी ने हम सभी को तब हैरान कर दिया जब उन्हें कार्यक्रम के दौरान पता चला कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष की सुपुत्री का वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा है, उन्होंने प्रोटोकॉल से इतर बूथ अध्यक्ष की पुत्री के विवाह के मौके पर पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं तो दी ही साथ ही हल्दी कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष के पुत्री के परिजन के रूप में भी रस्म में शामिल हुए। भाजपा के बढ़ेथी बूथ अध्यक्ष श्री उत्तम सिंह रावत की सुपुत्री आशिका रावत का विवाह में माननीय मुख्यमंत्री जी ने परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कर खास परिजन की भूमिका भी निभाई। यह अनोखा मौका था, बूथ अध्यक्ष जो अपनी पुत्री के विवाह की तैयारियों मंे जुटे थे उन्हें अहसास भी नहीं हुआ होगा कि उनका खास मेहमान प्रदेश का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी होंगे। मुख्यमंत्री का यूं पार्टी बूथ अध्यक्ष के घर जाकर उनकी पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर इस अवसर को विशेष बनाया।

By admin