Share the Post

रूद्रपुर, 15 जनवरी, 2026 मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भूमि विवादों के निस्तारण को विशेष अभियान हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी प्रशासन के कार्यालय में आयोजित हुई।

अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने सभी उप जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों, चकबन्दी अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी भूमि विवादों के प्रकरणों का अभियान चलाकर परीक्षण करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि भूमि विवादों का निस्ताण शीघ्रता से हो सकें। उन्होने कहा ऐसे में भूमि विवादों की प्रकृति, उनसे जुड़े पक्षों, उनके कारणों तथा कानून व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों का समग्र आकलन किया जाना आवश्यक है। उन्होने कहा जो भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों, कानून व्यवस्था की स्थिति तथा विवादों के निस्तारण हेतु उपलब्ध कानूनी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। अपर जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि भूमि विवादों के कारण कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी मामले को गंभीरता से लिया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में समिति सदस्य अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी किशोरी कुटियाल आदि मौजूद थे सभी उप जिलाधिकारी व नगर आयुक्त वर्चुल माध्यम से जुड़े थे।

 

———————————–

By admin