Share the Post

देहरादून। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की प्रेरणा से आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के अंतर्गत सेंट एंग्नेस स्कूल, देहरादून के विद्यार्थियों से संवाद किया।

आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में उत्तराखंड के लगभग 7 लाख विद्यार्थी, 53 हजार से अधिक शिक्षक एवं 14 हजार से अधिक अभिभावक जुड़े। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाला कुराली, जखोली (रुद्रप्रयाग) के छात्र रोहन सिंह राणा को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया, यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से पढ़ाई, समय प्रबंधन, परीक्षा के दबाव और भविष्य को लेकर उनके अनुभवों पर चर्चा हुई। बच्चों को अपनी क्षमता पर भरोसा रखने, नियमित अभ्यास की आदत बनाने और असफलता को सीख के रूप में स्वीकार करने का संदेश दिया।

By admin