रुद्रपुर। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के समन्वय से एवं जिला प्रशासन उधम सिंह नगर के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय उधम सिंह नगर द्वारा स्पेशल कंपोनेंट के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति ओपन बालक वर्ग के कबड्डी एवं वॉलीबॉल का दिनांक 22 से 31 जनवरी 2026 तक 10 दिवस विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 48 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को मुख्य अतिथि श्री देवेश शासनी मुख्य विकास अधिकारी महोदय के कर कमलों से किया गया। जिसमें प्रशिक्षण शिविर के संचालक श्री गौरव उपाध्याय कबड्डी कोच एवं श्री गुरतेज सिंह कुनूर वॉलीबॉल खेलो इंडिया कोच उपस्थित रहे तथा अन्य विभागीय कोच श्री मोहित हॉकी कोच, श्री हरीश राम एथलेटिक्स कोच, सुश्री स्मिता नेगी कॉन्ट्रैक्ट फेसिंग कोच एवं उमेश सिंह गाड़िया आदि उपस्थित रहे।यह 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभा को निखारने की दिशा में अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
