Share the Post

भारतीय किसान संघ उत्तराखंड की बैठक में पूर्णकालिक विस्तारको के नाम पर चर्चा

हरिद्वार। भारतीय किसान संघ उत्तराखंड प्रदेश टोली बैठक प्रदेश के प्रशासनिक कार्यालय रामलीला भवन हरिद्वार में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान कुशल पाल सिंह की अध्यक्षता और प्रदेश महामंत्री चौधरी कुंवरपाल सिंह के संचालन में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल राणा प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश नौटियाल प्रदेश कार्यालय मंत्री मंगतू सिंह और संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा उपस्थित रहे बैठक में केंद्रीय अधिकारी बहन मंजू दीक्षित के प्रवास 6 से 11 जनवरी 2026 तक सभी ग्राम समिति विकासखंड समिति और जिला समिति के फॉर्म तदर्थ और स्थाई समिति एकत्रीकरण होना है किसान दिवस वृक्षारोपण गोपाष्टमी भारत माता पूजन के स्थान और महिला पुरुषों की अलग-अलग संख्याओं प्रदेश में होने वाले धरना प्रदर्शन और कार्यक्रमों चर्चा की गई और निर्णय लिया गया प्रदेश के कार्यकारिणी के सभी लोग कम से कम 10 , 10 गांव में और जिला कार्य समिति के लोग कम से कम 5, 5 गांव में और विकासखंड कार्य समिति के कार्यकर्ता कम से कम 3,3 गांव में भारत माता पूजन कराकर संख्या लिखकर लायेंगे बैठक में पूर्णकालिक विस्तारको के नाम पर चर्चा की गई और अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 27 और 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 की होने वाली बैठक में प्रदेश के कार्य समिति के सभी अपेक्षित लोगों का आरक्षण सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई और 15 मार्च 2026 को प्रदेश कार्य समिति की एक आवश्यक बैठक जिसमें सभी जनपदों के जिला अध्यक्ष और मंत्री और ऊपर के सभी अधिकारी अपेक्षित हैं 11:00 बजे दोपहर उत्तरांचल उत्थान परिषद के प्रांतीय कार्यालय अलकनंदा जोगीवाला नेहरू ग्राम देहरादून में सुनिश्चित की गई और केंद्रीय अधिकारी बहन मंजू दीक्षित से फोन पर वार्ता के बाद उन्होंने कहा कि पहले गढ़वाल मंडल में प्रवास सुनिश्चित करें जिसमें 6 फरवरी 2026 की प्रार्थना रुड़की पहुंच जाएंगे जहां से उनको लक्सर प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर आएंगी और 11 से 3:00 दोपहर जिला बैठक होगी श्याम 5 से 6:00 बजे तक 1 ग्राम समिति की बैठक होगी रात्रि प्रवास हरिद्वार जनपद में ही होगा 7 फरवरी 11 से 3:00 बजे तक देहरादून जनपद की बैठक होगी शाम 5 से 6:00 बजे ग्राम समिति की बैठक होगी रात्रि प्रवास देहरादून जनपद में ही होगा 8 फरवरी शाम तक रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे और अगले दिन 9 फरवरी 11 से 3:00 बजे तक रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के संयुक्त बैठक होगी शाम 5 से 6:00 बजे एक ग्राम समिति की बैठक होगी रात्रि विश्राम रुद्रप्रयाग जनपद में ही होगा 10 फरवरी को पौड़ी गढ़वाल जनपद में मातृशक्ति की 11 से 3:00 तक बैठक होगी इसके बाद देहरादून अथवा हरिद्वार में रात्रि विश्राम होगा 11 फरवरी को प्रवास पर चिंतन मनन होगा और 12 फरवरी को केंद्रीय अधिकारी वापस दिल्ली लौट जाएंगे प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान कुशल पाल सिंह प्रदेश महामंत्री चौधरी कुंवरपाल सिंह प्रदेश मंत्री बहन ममता राणा और संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा पूरे समय केंद्रीय अधिकारी के साथ रहेंगे सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है की आपस में वार्ता करके कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयं और अन्य लोगों का सहयोग प्राप्त करें ऐसा विश्वास है।

By admin