रूद्रपुर 28 जनवरी 2026
“जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान” के तहत 29 जनवरी गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा काशीपुर में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी की अध्यक्षता में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर।
बहुउद्देशीय शिविर में स्थानीय जनता की सुनी जाएगी समस्याएं व किया जाएगा समाधान । शिविर में क्षेत्रीय जनता को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। शिविर नोडल अधिकारी/एआरटीओ संदीप वर्मा ने शिविर में अधिक से अधिक जनता से प्रतिभाग कर लाभ उठाने कि अपील की है।
जिला सूचना अधिकारी उद्यम सिंह नगर।
