देहरादून। सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को प्रदेश में ऋण-जमा अनुपात (CD Ratio) बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
*मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कम ऋण-जमा अनुपात वाले जनपदों—बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवं टिहरी—की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित ऋण शिविर आयोजित कर पात्र लाभार्थियों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में आमजन को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, यह सभी संबंधित विभाग और बैंक सुनिश्चित करें।*
