Share the Post

हरिद्वार। भारतीय किसान संघ उत्तराखंड 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर हरिद्वार जनपद के शेखपुरी गांव में भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चार जनपदों और 6 गांव के 12 महिला और 40 पुरुष अर्थात 52 संख्या उपस्थिति रही जिसमें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शामली बागपत और उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद सहित दो प्रदेशों के चार जिलों के कार्यकर्ता और और 6 गांव जिनमें शेखपुरी बसेड़ा मुण्डा खेड़ा खुर्द ऊंचा गांव सलेमपुर तथा लोहारी सहित 6 गांव के 52 महिला और पुरुषों ने विधि विधान से ग्राम समिति के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह के आवास के सामने तिराहे पर अखंड भारत का नक्शा बनाकर धूप बत्ती जलाकर हर कार्यकर्ता को पुष्प दिए गए इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान कुशल पाल राणा जिला महिला प्रमुख लक्ष्मी देवी संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ऋषि पाल सिंह चौधरी नरेश पाल सिंह चौधरी ओमवीर सिंह चौधरी लखन सिंह शिवकुमार चौधरी अजब सिंह चौधरी रतन सिंह नीरज कुमार नितिन कुमार सहित 52 महिला पुरुषों ने भारत माता की जयकारे के साथ भारत माता को पुष्प अर्पित करके पूजन किया और संकल्प लिया के किसी भी कीमत पर भारत माता का भविष्य में विभाजन नहीं होने देंगे भारत माता की सुरक्षा के लिए प्राणों की बाजी लगा इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान कुशल पाल ने कहा भारत के जिस हिस्से में भारत माता की जय बोलने वालो की संख्या कम हो जाती है वह हिस्सा भारत वर्ष से अलग हो जाता है जिसे हम पाकिस्तान बांग्लादेश श्रीलंका बर्मा आदि के नाम से पुकारते हैं इसलिए भारत माता की जय बोलने वाले भारत के मजदूर किसान के मन में भारत माता के प्रति श्रद्धा समर्पण बलिदान से ही भारत की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है जिला महिला प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी देवी ने कहा कि भारत की सुरक्षा के लिए महिलाओं माता बहनों की भी जिम्मेदारी है कि किसी भी कीमत पर भारत माता का बंटवारा भविष्य में होने पर हमें पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और भारत माता की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने भारतीय किसान संघ किसानों को देसी गाय आधारित जैविक खेती वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान के माध्यम से किसानों को संगठित और जागरूक करने का कार्य है कर रहा है भारतीय किसान संघ राष्ट्र विरोधी तत्वों का डटकर मुकाबला करेगा किसी भी कीमत पर भारतवर्ष की एकता अखंडता को ठेस नहीं पहुंचने देगा इस दौरान भारत माता की जय भगवान बलराम की जय किसान एकता जिंदाबाद गौ माता की जय गंगा मैया की जय की जय कारो से आसमान गूंज उठा

By admin