आज दिनांक 21/01/2026 को जनपद उधम सिंह नगर में ग्रीष्मकालीन धान को प्रतिबंधित करने वाद धान के स्थान पर मक्का फसल उत्पादन के उपरांत विक्रय में आने वाली समस्याओ में सबसे अधिक समस्या मक्का में कटाई के समय दाने में मानक से अधिक नमीं की समस्या के समाधान के लिए गोविंद वल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पन्तनगर के वैज्ञानिक डाॅक्टर रवी प्रताप सिंह, फार्म मशीनरी एन्ड पावर इन्जीनियरिंग विभाग तथा डॉक्टर सचिन कुमार सहायक प्राध्यापक, पोस्ट हार्वेस्ट प्रोसेसिंग एन्ड फूड इन्जीनियरिंग विभाग के साथ वर्धमान राइस मिल एवं आराध्य राइस मिल का निरीक्षण किया, उनके यहाॅ स्थापित ड्रायर की कार्यप्रणाली को देखा और उनके मालिक एवं तकनीकी स्टाफ से जानकारी प्राप्त की। जनपद में मक्का वेवी कार्न के उत्पादन एवं प्रोसेसिंग के अहसास फ्रोजन फूड फैक्टरी का भी भ्रमण किया गया। डॉक्टर विकेश कुमार सिंह यादव मुख्य कृषि अधिकारी उधम सिंह नगर।
