दिनांक: 23 अप्रैल 2026
स्थान: GUPS खड़गपुर देवीपुरा,काशीपुर
नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज GUPS खड़गपुर देवीपुरा काशीपुर में एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान नगर निगम टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को 6-बिन कचरा सेग्रीगेशन के विषय में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही विभिन्न गतिविधियो एवं खेल के माध्यम से उन्हें कचरे को सही तरीके से अलग-अलग डिब्बों में डालने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वच्छता वौरियर स्टिकर दिए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे इस संदेश को अपने घर एवं समाज तक पहुंचा सकें।
