संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा के मार्गदर्शन में एक बैठक का आयोजन खजूरी गांव में किया
Share the Post

हरिद्वार। भारतीय किसान संघ उत्तराखंड हरिद्वार जनपद भगवानपुर विकासखंड के ग्राम खजूरी में प्रदेश कार्य समिति के नवनियुक्त सदस्य चंदन त्यागी के नेतृत्व में संगठन विस्तार और स्वर्ण जयंती वर्ष की सदस्यता को लेकर चंदन सिंह त्यागी की अध्यक्षता और संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा के मार्गदर्शन में एक बैठक का आयोजन खजूरी गांव में किया गया।

जिसमें विकासखंड भगवानपुर के हर गांव में सदस्यता करके सक्रिय ग्राम समिति का गठन किसानों की समस्याओं के लिए आंदोलन हर परिवार में देसी गाय का पालन देसी गाय आधारित जैविक खेती शासन प्रशासन पर दबाव बनाकर किसानों की जायज समस्याओं का समाधान भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन क्योंकि किसान भिखारी नहीं अपने अधिकार के लिए शासन प्रशासन को मुंहतोड़ जवाब संगठन के बल पर ही दिया जा सकता है किसी भी अधिकारी का अपने वेतन में पूर्ति नहीं हो रही अधिकारी को रिश्वत की आवश्यकता महसूस हो रही है।

जिसको भ्रष्टाचार कहा गया जागरूक किसान ही भ्रष्टाचार को समाप्त कर सकता है कंधे से कंधा मिलाकर चलने से संगठन मजबूत होगा और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने कहां हम किसी से भीक नहीं अपने अधिकार मांगते हैं और हम उनको हर हालत में लेकर रहेंगे इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंदन त्यागी ने कहा कि जब तक किसान संगठित नहीं होगा उसकी कोई सुनने वाला नहीं इसलिए भारतीय किसान संघ ने नारा दिया किसान शक्ति जागेगी सारी समस्या भागेगी हर किसान हमारा नेता है जो हमसे टकराएगा हम में ही मिल जाएगा किसान किसान भाई भाई राजनीति के पाटो खाई इस मौके पर लाहौर सिंह ग्राम डेलना अंकित जी अंकित त्यागी ग्राम बेहेडेकी सुरेश कुमार ग्राम सावत वाली मनोज कुमार मयंक कुमार पंजाब सिंह नदीम खान राज सिंह विक्की कुमार सुनील कुमार विजेंद्र सिंह विनय कुमार सहित कोई गांव के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित गेहूं की कटाई गई का काम जारी है उधर गन्ना की बुवाई जोरों पर है खेती का काम कम होने के बाद विकास खण्डो की बैठक और तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन का निर्णय लिया गया

By admin