सीएम धामी ने घोषणाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए
Share the Post

देहरादून। सीएम धामी ने सचिवालय में विधानसभा क्षेत्र थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग एवं देवप्रयाग में घोषणाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा विधायकगणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेली एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। निर्माण कार्यों से संबंधित प्रस्ताव यदि किसी विभाग से दूसरे विभाग को हस्तांतरित किए जाने हों, तो उन्हें शीघ्र भेजा जाए और किसी भी प्रकार की देरी होने पर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की जाए।

 

अधिकारियों को घोषणाओं से संबंधित वन विभाग के स्तर पर लंबित प्रकरणों की अलग से समीक्षा करने एवं वर्षाकाल की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा वाणिज्यिक सिलेंडरों से जुड़े विषयों पर होटल एसोसिएशन के साथ नियमित बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Bharat Singh Chaudhary जी, माननीय विधायक श्री Anil Nautiyal जी, श्री Bhupal Ram Tamta जी, श्रीमती Asha Nautiyal जी एवं श्री Vinod Kandari जी उपस्थित रहे।

By admin