काशीपुर। काशीपुर पुलिस द्वारा 04.45 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान व मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित टीम के उप निरीक्षक श्री देवेंद्र सिंह मेहता में हमराही कर्मचारियों के द्वारा दिनांक 02-04-2026 को दौराने चैकिंग संदिग्थ व्यक्ति/ वस्तु/ वाहन के काली राख के पास निकट ढैला नदी बांसफोडान क्षेत्र काशीपुर पर अभियुक्त सलीम अहमद उर्फ दानिश उर्फ दाडा पुत्र शाबुद्दीन निवासी मौहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में कुल 4.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया । बरामदगी माल व गिरफ्तारी अभियुक्त के आधार पर कोतवाली काशीपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर 118/26 धारा 8/ 21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1-सलीम अहमद उर्फ दानिश उर्फ दाडा पुत्र शाबुद्दीन निवासी मौहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा कोतवाली काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर कोतवाली काशीपुर जनपद उधमसिंह नगर उम्र लगभग 28 वर्ष
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 देवेंद्र सिंह मेहता
2-कानि0 749 सचिन कुमार
3-कानि0 1058 मनोज जोशी
4-कानि0 907अमरदीप सिंह
*बरामदगी*
1-अभियुक्त के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी में कुल 4.45 ग्राम अवैध स्मैक
