रामनगर। सीएम धामी ने रामनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 में सहभागिता की।
इस अवसर पर जनपद स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके व्यापक लाभों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ जनता के बीच जाकर इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय और सशक्त भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा जी, माननीय विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट जी, भाजपा के माननीय जिलाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
