देहरादून। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। इस हृदयविदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है।*
राज्य सरकार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों को शीघ्रता से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराकर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी यात्री सुरक्षित रहें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है।
माँ नैना देवी से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
