देहरादून। जन-जन का विश्वास, विकास का इतिहास — धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल
*उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण का एक नया अध्याय लिखा है। यह केवल आंकड़ों की बात नहीं, बल्कि जनता के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की सच्ची कहानी है।*
*ऐतिहासिक UCC कानून लागू कर धामी सरकार ने समानता और न्याय की दिशा में साहसिक कदम उठाया, वहीं सख्त नकल विरोधी कानून ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और पारदर्शी बनाया। 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देकर सरकार ने रोजगार के नए द्वार खोले हैं।*
*पर्यटन के क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि ने उत्तराखंड को देश-विदेश में नई पहचान दिलाई है। गांव-गांव में स्वरोजगार की शुरुआत से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है, और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल रही है।*
*धामी सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि रिवर्स पलायन में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिली है—लोग अब अपने गांव लौटकर नए अवसरों का सृजन कर रहे हैं। साथ ही, 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की सफल ग्राउंडिंग ने प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दी है।*
*यह 4 साल सिर्फ उपलब्धियों के नहीं, बल्कि विश्वास, संकल्प और सेवा के हैं।*
*धामी है तो दम है, उत्तराखंड आगे बढ़ रहा हरदम है!*
