जितने अधिक गुण, उतना बड़ा व्यक्तित्व” — पद्मश्री प्रोफेसर संजय
देहरादून में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ UAIOACON 2026
देहरादून, 15 मार्च 2026। देहरादून में उत्तराखण्ड ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 22वाँ वार्षिक सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। तीन दिनों तक चले इस सम्मेलन में देशभर से आए 250 से अधिक प्रतिनिधियों और 60 से ज्यादा वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन में जॉइंट रिप्लेसमेंट, ट्रॉमा प्रबंधन, स्पोर्ट्स इंजरी और आर्थ्रोस्कोपी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वैज्ञानिक चर्चा और अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैफई विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के कुलपति डॉ. अजय सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रोफेसर संजय ने कहा कि एक डॉक्टर की पहचान केवल उसकी सर्जिकल स्किल से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, ज्ञान और संवेदनशीलता से भी होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्ति के जितने अधिक गुण होते हैं, उसका व्यक्तित्व उतना ही बड़ा और प्रभावशाली बन जाता है।
सम्मेलन के दौरान आधुनिक सर्जिकल तकनीकों और चिकित्सा नवाचारों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसी अवसर पर डॉ. एस. एन. सिंह ने उत्तराखण्ड ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
