Share the Post

किच्छा 12 मार्च 2026

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी किच्छा गौरव पाण्डे के नेतृत्व में किच्छा तहसील क्षेत्रांतर्गत पुलिस विभाग ,पूर्ति विभाग ,राजस्व विभाग की टीम द्वारा विभिन्न गैस एजेंसी के स्टॉक /गोदाम का निरीक्षण किया। घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल में उपयोग न करने तथा किसी भी प्रकार से कालाबाजारी ना करने हेतु एजेंसी प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए गए।

श्री पाण्डेय ने घटतोली की जांच हेतु मौके पर गैस सिलेंडर का वजन लिया गया जो कि सही पाया गया। क्षेत्र में घरेलु गैस की किसी प्रकार की कोई किल्लत वर्तमान में नही है। जनसुविधाओं के दृष्टिगत उक्त का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रत्येक एजेंसी/गोदाम पर सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों के कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है ।गैस सिलेंडर स्टॉक एवं कार्रवाई की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित करने हेतु संबंधित विभाग के पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया गया है।

 

 

By admin