रूद्रपुर 10 मार्च 2026
सचिव आपदा प्रबंधन पुनर्वास विभाग उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में देवीय आपदा संबंधी घटनाएं के निवारण/ न्यून करने हेतु उत्तराखंड आपदाओं से संबंधित घटनाएं भूकंप बादल फटना, वनाग्नि भूस्खलन हिमस्खलन,बाढ़ की स्थिति बाढ़ का टूटना सुरंग का धसना,बड़े वाहनों की दुर्घटनाएं हेलीकॉप्टर क्रैश संबंधी आदि घटनाएं विषयक जिससे आम जनमानस के संसाधनों को भारी नुकसान होता है व आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित किए जाने हेतु आगामी 16 से 18 मार्च को जनपद अंतर्गत मॉक अभ्यास आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त के क्रम में मंगलवार को आपदा प्रबंधन समन्वय समिति की बैठक की गई। जिसमे जनपद अंतर्गत माक अभ्यास हेतु चिन्हित निम्न पांच स्थल के बारे में संबंधी विभागों को बताया गया व विचार विमर्श किया गया । आगामी 18 मार्च को 05 स्थानों पर माक ड्रिल आयोजित किए जाएंगे जिसमें तहसील काशीपुर अंतर्गत औद्योगिक आस्थान Indian Glycol ltd kashipur, तहसील बाजपुर Agriculture pest (keet) Attact, तहसील गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भूकंप के कारण शॉर्ट सर्किट तथा आंशिक रूप से चिकित्सालय का क्षतिग्रस्त होना, तहसील खटीमा लोहिया हेड बैराज का गेट का टूट जाने से डाउनलोड स्ट्रिम में पानी भर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव की समस्या, तहसील रुद्रपुर अंतर्गत मानव वन्य जीव संघर्ष विषय मॉक अभ्यास चिन्ह किए गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी द्वारा मॉक अभ्यास के परिदृश्य को जनपद स्तरीय रेखीय विभाग, NDRF, SDRF, पुलिस एवं विभिन्न स्थानों से उपस्थित सेफ्टी हेड्स को विस्तार से समझाया गया तथा विभागीय आवश्यक तैयारी करते हुए 16 मार्च को प्रस्तावित टेबल टॉक में विभाग द्वारा की गई तैयारी की आख्या आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराने के साथ ही बैठक में उपस्थित होने हेतु कहा गया ।
बैठक में मुख्यतः सुनील कुमार डिप्टी कमांडेंट NDRF, श्री महेश चंद्र फायर सर्विस ऑफीसर, उमाशंकर नेगी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, अर्जुन सिंह इंस्पेक्टर SDRF एवं अन्य विभागीय अधिकारी वेब लिंक के माध्यम से जुड़े थे।
