जन-जन की सरकार के चार साल बेमिसाल महारैली के लिए पूजा शर्मा मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओ संग हरिद्वार रवाना
काशीपुर/हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हरिद्वार में आयोजित “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में सहभागिता के लिए काशीपुर पार्टी कार्यकर्ता बस द्वारा हरिद्वार के लिए रवाना किया।

पूजा शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आवास विकास मंडल काशीपुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखण्ड आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा का माहौल है। उन्होंने कहा कि “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के चार वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित रहे हैं। इन चार वर्षों में राज्य सरकार ने जनहित में अनेक ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए हैं, जिनसे उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हुआ है।
पूजा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा पारदर्शी एवं प्रभावी शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार आगे भी इसी प्रकार जनसेवा और विकास के मार्ग पर कार्य करती रहेगी।
