बिलखेत। पौड़ी गढ़वाल में आयोजित तीन दिवसीय नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारंभ करने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर नयार वैली में पैराग्लाइडिंग संस्थान की स्थापना की घोषणा के साथ ही क्षेत्रीय विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी की।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट प्रदान करने के साथ ही दिव्यांगों को उपकरण भी भेंट किए साथ ही साहसिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।
हमारी सरकार पौड़ी जनपद सहित संपूर्ण उत्तराखंड के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। दुर्भाग्यवश, प्रदेश के विकास कार्य कुछ लोगों को रास नहीं आ रहे हैं। तुष्टिकरण की राजनीति और आधुनिक तकनीकों, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर जनता को भ्रमित करने एवं प्रदेश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा ध्येय है कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित, समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से सशक्त उत्तराखंड सौंपा जाए। देवभूमि के देवत्व, परंपराओं और सामाजिक सौहार्द की रक्षा करना ही हमारा अटल संकल्प है।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Satpal Maharaj जी, माननीय विधायक श्री Rajkumar Pori जी भी उपस्थित रहे।
