जिलाधिकारी ने काश्तकार अशोक गांधी के खेत में पड़ताल कर स्वयं गेहूं फसल कटाई की
Share the Post

रूद्रपुर 17 अप्रैल, 2026

जनपद में गेहुॅं फसल की उत्पादकता जॉंच हेतु जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत एवं फसलांे की उपज का अनुमान लगाने हेतु तहसील रूदपुर के राजस्व ग्राम भूरारानी में जिलाधिकारी ने काश्तकार अशोक गांधी के खेत में पड़ताल कर स्वयं गेहूं फसल कटाई की। गेहूं के 43.30 वर्गमीटर त्रिभुजाकार प्लाट में 17.900 किलोग्राम गेहूं उपज प्राप्त हुयी। उन्होने बताया कि फसल कटाई प्रयोग पूरे जनपद, प्रदेश, देश में सरकार द्वारा कराये जाते है, इस क्रॉप कटिंग से मिलने वाले आकड़ो से फसल बीमा, खाद्य नीति निर्धारित की जाती है।

क्रॉप कटिंग में तहसीलदार दिनेश कुटौला, सहायक भूलेख अधिकारी मदन बिष्ट, कानूनगो राधे सिंह राणा आदि उपस्थित थे।

 

——————————————–

 

By admin