रुद्रप्रयाग। जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ज्ञानदीप सम्मान समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया।
पत्रकारिता समाज का दर्पण होने के साथ-साथ जन-जन की आवाज है। यह उत्तरदायित्व और सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम है, जो निष्पक्षता, सत्य और पारदर्शिता के मूल्यों के साथ लोकतंत्र को सुदृढ़ करने का कार्य करती है। जिला स्तर की पत्रकारिता विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं, उपलब्धियों एवं जनभावनाओं को शासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Bharat Singh Chaudhary जी, माननीय विधायक श्रीमती Asha Nautiyal जी भी उपस्थित रही।
