सीएम धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की
Share the Post

देहरादून। सीएम धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को चारधाम यात्रा को हर दृष्टि से अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

 

अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछले वर्ष प्रारंभ की गई ‘ग्रीन एवं क्लीन चारधाम यात्रा’ मुहिम को इस बार और अधिक प्रभावी रूप में लागू किया जाए। यदि कोई चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक खबर या अफवाह फैलाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए साथ ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विजन को साकार करते हुए वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दिया जाए।

 

अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेली सेवाओं के संचालन में निर्धारित SOP का पूरी सख्ती से पालन किया जाए और सभी हेलीकॉप्टरों की नियमित मेंटेनेंस और फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा मार्ग पर गैस, पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी न रहे। अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर पर्याप्त मेडिकल यूनिट्स और पशु चिकित्सालयों की संख्या और सुविधाओं को भी बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।

 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली को और मजबूत करते हुए भीड़भाड़ वाले रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर अतिरिक्त बूथ बढ़ाने और डिजिटल प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Bharat Singh Chaudhary जी, श्री Satpal Maharaj जी एवं माननीय विधायकगण उपस्थित रहे।

By admin