काशीपुर पुलिस द्वारा किया 02 वारंटीयो को गिरफ्तार
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर द्वारा वारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन में श्री हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई। गठित पुलिस टीमों के द्वारा अलग-अलग वादो में माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटो की तामील करते हुए 02 वारंटीयों को जो काफी लंबे समय से माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे तथा जिनकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा उनके विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किये गये थे को दिनांक 2-04-2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारंटीयो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार वारंटीयो का नाम पता*
1-वेयन्त सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी छोटी बरखेड़ी थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर संबंधित फौजदारी वाद सं0 -1722/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम
2-निपेंद्र शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी सुभाष नगर कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर संबंधित फौजदारी वाद संख्या-1112/19 धारा 380/411/34 भादवि
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 हेमचंद तिवारी
2-हेड कानि0-123 नापु0 प्रमोद कुमार
3-कानि0 75 नापु0 राजेंद्र कुमार
