रुद्रपुर। दिनांक 01/04/2026 को तहसील रुद्रपुर के रेसम बाड़ी क्षेत्र में राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग एवम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई । तौफ़ीक़ पुत्र रईस अहमद आयु 26 वर्ष गैस सिलेंडर में रिफ़ीलिंग करता हुआ पाया गया । मौके से 7 गैस सिलेंडर, नोज़ल, रीफ़िल पाइप एवम रीफिलिंग का अन्य सामान जब्त किया गया । संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है
